मुंबई। एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने रविवार देर रात फिल्म 'सरदार जी 3' का ट्रेलर रिलीज किया. 27 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी दिखाई दीं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होते ही हानिया आमिर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में काफी तनाव बढ़ गया था और सभी पाक कलाकारों को भारत में बैन कर दिया था। इसलिए 'सरदार में हानिया के दिखने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. लेकिन विवाद बढ़ने से पहले मेकर्स ने साफ किया है कि इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया जाएगा।?
रविवार रात एक्टर दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं आ रहे हैं. हालांकि ये बात सिर्फ हानिया तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें नासिर चिन्योति, डेनियल खावर और सलीम अलबेला जैसे पाक कलाकार भी शामिल हैं. वहीं एक दिलचस्प बात ये है कि फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर रिलीज नहीं किया गया बल्कि दिलजीत ने अपने इंस्टा अकाउंट पर ही शेयर किया है।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




