नई दिल्ली। फिल्म 'द केरल स्टोरी' को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार मिलने के ऐलान के बाद से विवाद छिड़ गया है। केरल सरकार ने इसकी कड़ी आलोचना की है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इसे भारतीय सिनेमा की महान परंपरा का अपमान बताया।
पिनाराई विजयन ने एक्स पर लिखा, एक ऐसी फिल्म को सम्मान देना, जो केरल की छवि को खराब करने और साम्प्रदायिक नफरत फैलाने के इरादे से गलत बातें दिखाती है, बहुत चिंता की बात है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की जूरी ने एक ऐसी कहानी को मान्यता दे दी है, जो संघ परिवार की बांटने वाली विचारधारा पर आधारित है।
उन्होंने आगे लिखा, केरल एक ऐसा राज्य है जो हमेशा मेल-जोल, शांति और भाईचारे के लिए जाना जाता है। इस फैसले से केरल और वहां के लोगों का अपमान हुआ है। यह सिर्फ मलयालियों की नहीं, बल्कि हर उस इंसान की चिंता है जो लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों में विश्वास करता है। हमें मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




