हेल्थ डेस्क। सर्दी का मौसम हमारी जीवनशैली में कई बदलाव लेकर आता है। इस मौसम में खान-पान से लेकर लाइफस्टाइल तक सब कुछ बदल जाता है। यह मौसम हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी काफी प्रभावित करता है। ठंड में अक्सर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने आहार में उचित बदलाव कर खुद को स्वस्थ रखें। पपीता एक ऐसा फल है, जिसे सर्दियों में खाने से कई फायदे मिलते हैं। ठंड के मौसम में इसका सेवन करना हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं सर्दियों में पपीता खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में-
पपीता खाने के फायदे
-सर्दी की शुरुआत होते ही हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि हम अपने आहार में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। ऐसे में पपीते का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। विटामिन सी और विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर पपीते का सेवन करने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे हम कई तरह के वायरल इंफेक्शन से खुद को बचा सकते हैं।
-कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें सर्दियों में पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो पपीता आपके लिए फायदेमंद होगा। दरअसल पपीते में मौजूद फाइबर पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले रेचक गुण कब्ज से राहत दिलाने में सहायक होते हैं।
-अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आप पपीते का सेवन कर सकते हैं। विटामिन सी, फोलेट और पोटैशियम से भरपूर पपीते में केवल 120 कैलोरी होती है, जो स्वस्थ तरीके से वजन कम करने में मदद करता है।
-विटामिन ए से भरपूर पपीता हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कैरोटीनॉयड ल्यूटिन आंखों को नीली रोशनी से बचाता है। ऐसे में अगर आप अपनी आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो पपीते का सेवन करना फायदेमंद रहेगा।
-कई पोषक तत्वों से भरपूर पपीता विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है। ऐसे में इसका सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे आपका दिल स्वस्थ रहता है।
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




