img

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के बीच कांग्रेस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चाय बेचते हुए एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है। इसमें PM को चायवाला दिखाया गया है। उनके हाथ में चाय की केतली है। दूसरे हाथ में ग्लास है।

वीडियो में मोदी‌ को जोर-जोर से 'चाय बोलो, चाय-चाय चाहिए' बोलते दिखाया गया गया है। AI वीडियो में PM रेड कारपेट पर चल रहे हैं। उनके पीछे भारत सहित कई देशों के झंडे लगे हैं। इनमें भाजपा का भी झंडा है। इस AI वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक ने पोस्ट किया है।

रागिनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'ब ई कौन किया बे। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा, 'नामदार कांग्रेस OBC समुदाय से आने वाले कामदार प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर सकती। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।


Read More: मप्र के सागर में भीषण सड़क हादसा, पुलिस के 4 जवानों की मौत, कंटेनर से टकराई गाड़ी