img

मुंबई। एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे का निधन हो गया। वे 57 साल के थे। उन्हें कैंसर था।  मराठी एक्टर जयवंत वाडकर ने उनके निधन की जानकारी दी।

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अतुल को मराठी नाटक ‘सूर्याची पिल्लै’ में काम करना था।

इसके लिए वो उनके साथ रिहर्सल कर रहे थे इसी बीच उनकी तबियत खराब हो गई। जयवंत ने बताया कि अतुल को पांच दिन पहले दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अतुल परचुरे ने बॉलीवुड में 'गोलमाल', 'पार्टनर', 'क्यों की' और 'आवरापन' समेत कई फिल्मों में काम किया था। वे कपिल शर्मा के शो में भी नजर आए।

इसके अलावा मराठी मंचों पर उन्होंने अपने अभिनय से धूम मचाई। अतुल ने मराठी फिल्मों और कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया।


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म