लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शीत लहर का कहर जारी है। बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से अधिक तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट हुई है। हालांकि, आज सुबह कोहरे का असर कम रहा। आसमान में बादल छाए हैं। सुबह 8 बजे तक सूरज नहीं निकला। मौसम विभाग ने 2 दिन शीत लहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग की ओर से लोगों को घर से निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 1.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 48 फीसदी रही। सुबह के समय में लखनऊ में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही है।
Read More: लखनऊ में शीत लहर का कहर, अभी दो दिनों तक नहीं मिलेगी राहत, अलर्ट जारी




