हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Coconut water: गर्मी के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी की समस्या हो जाती है। ऐसे में कुछ ड्रिंक्स ऐसे हैं जों कि आपकी कमी को न सिर्फ पूरा करते हैं बल्कि दिन भर आपको तरोताजा रखते हैं। ऐसी ही एक ड्रिंक है नारियल पानी (Coconut water:)। इसको पीने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे।
नारियल पानी पीने के फायदे
1-गर्मी के मौसम में पानी की कमी से उल्टी- दस्त की समस्या हो सकती है. ऐसे में इस समस्या से शरीर काफी कमजोर महसूस करने लगता है। सुबह-शाम नारियल पानी (Coconut water) के सेवन से शरीर में वापिस से तरलता लौटने लगती है और शरीर की आवश्यकताओं की पूर्ति होने लगती है. नारियल पानी दस्त-उल्टी की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
2-तेज धूप और गर्मी के कारण कई लोगों के सिर में अचानक दर्द होने लगता है या बाहर से लौटने पर ये दर्द होता है. इसके पीछे का कारण डिहाइड्रेशन भी हो सकता है. ऐसे में तुरंत नारियल पानी (Coconut water) के सेवन से शरीर को उसी वक्त इलेक्ट्रोलाइट्स मिल जाते हैं जिससे कि स्थिति संभल जाती है और शरीर में पानी की कमी को भी कंट्रोल किया जा सकता है.
3-नारियल पानी (Coconut water) को वजन कम करने के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. नारियल पानी पीने से शरीर को सभी आवश्यक तत्व मिल जाते हैं, साथ ही इसे पीने से बहुत देर तक पेट भरा रहता है जिससे अधिक खाने से बच सकते हैं और वजन को कम कर सकते हैं.
4-बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने के लिए नारियल का पानी (Coconut water) एक अच्छा साधन है।
5-नारियल पानी (Coconut water) में मौजूद मैग्निशियम और एसिड एमिल शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं।
6-डॉक्टर डायबिटिज के मरीजों को नारियल पानी (Coconut water) पीने की सलाह देते हैं। इससे शरीर में शुगर की मात्रा कंट्रोल में रहती है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




