लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में कोका-कोला कंपनी के फाइनेंस एग्जीक्यूटिव की मौत हो गई। उन्हें एअर इंडिया की फ्लाइट पकड़नी थी। जाम में फंसने की वजह से काफी देर हो चुकी थी। पार्किंग में गाड़ी लगाने के बाद काउंटर की ओर बढ़े। इसी दौरान वह गिर पड़े फिर नहीं उठे।
एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अनूप कुमार पांडेय (42) के रूप में हुई। वह मूलरूप से कानपुर के कल्याणपुर के रहने वाले थे। कोका-कोला में बेंगलुरु में काम करते हैं। 5 दिन पहले कानपुर तेरहवीं में शामिल होने आए थे।
जानकारी के अनुसार, अनूप बेंगलुरु में पत्नी पूजा, बेटे और बेटी के साथ रहते थे। कानपुर में अपने किसी परिचित के यहां तेरहवीं में आए थे। यहां से रविवार को लौट रहे थे। उनके पास एअर इंडिया का दिल्ली और फिर वहां से बेंगलुरु का टिकट मिला है। दिल्ली वाली फ्लाइट का समय रात के 10:30 बजे था।
Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत




