लखनऊ । धर्मांतरण गैंग के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सोमवार को छांगुर बाबा की शिकर युवतियों ने पत्रकारों से अपना दर्द बयां किया
पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि छांगुर बाबा और उनके सहयोगी भारत को इस्लामिक देश बनाने का षडयंत्र रच रहे थे। पीड़ित युवतियों का कहना है कि उनकी घर वापसी के बाद उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्हें सरकार सुरक्षा उपलब्ध कराये।
वीडियो व फोटो को वायरल करने की धमकी
पत्रकार वार्ता में पीड़ित युवतियों ने बताया कि छांगुर बाबा के गिरोह में शामिल लड़के पहले तो अपनी बातों या प्रेमजाल में फंसाकर उनसे शादी का प्रस्ताव रखते हैं। जब लड़किया राजी हो जाती हैं, ताे उन्हें मस्जिद में ले जाकर उनका धर्मांतरण कराते हैं। यदि कोई लड़की नहीं राजी होती है तो गंदी वीडियो व फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उनका धर्मांतरण कराते हैं। उनका शारीरिक शोषण किया जाता है।
धर्मांतरण के लिए तय थी रेट लिस्ट
पीड़ित युवतियाें ने आराेप लगाया कि हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराने के लिए वहां रेट लेस्ट बनी थी। पीड़ितों का कहना है कि एजेंटों को हिन्दू धर्म के ब्राह्मण अथवा क्षत्रिय की लड़की को इस्लाम स्वीकार कराने पर 15 से 16 लाख रुपये मिलते थे। पिछड़ी जाति की लड़की के लिये दस से बारह लाख और अन्य जाति की लड़कियों को आठ से दस लाख रुपये मिलते थे।
विदेशों आने वाले पैसों का लेखा-जोखा नसरीन के पास
पीड़ित युवतियों ने बताया कि छांगुर बाबा का यूपी हीं नहीं बल्कि सऊदी अरब समेत कई देशों में कनेक्शन है। उसके एजेंट इन देशों में रहकर धर्मांतरण का काम करा रहे हैं। वहीं उनकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन उसका पति नवीन रोहरा उर् जमालुद्दीन समेत कई सहयोगी विदेश व इस्लामिक देशों यात्रा कर चुके हैं। विदेशों आने वाले पैसों का लेखा-जोखा नसरीन रखती थी। उनके 40 बैंक खातों में सौ करोड़ से अधिक का लेनदेन हुआ है। नीतू और नवीन के खातों में 32 करोड़ रुपये है। एजेंटों को चेक और कैश पैसे का भुगतान होता था।
लड़कियों व जिलाध्यक्ष को मिल रही धमकियां
पत्रकार वार्ता में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के जिलाध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि वे सनातन को मजबूत करने के लिए लोगों की घर वापसी कराते रहेंगे। उन्हाेंने मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश की है, लेकिन अभी मुलाकात नहीं हो सकी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ ऐसी घटनाएं हैं, जो थाना, तहसील पर होती हैं और गरीबों की सुनवाई नहीं होती है। औरैया की लड़की के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। (हि.स.)
Read More: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दोहरी नागरिकता मामले में चलेगा केस, एफआईआर दर्ज करने का आदेश




