नई दिल्ली। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर रहे उद्योगपति गौतम अडाणी के अडाणी समूह में भूचाल लाने वाली हिंडनबर्ग रिपोर्ट का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। एडवोकेट विशाल तिवारी इस मामले में एक याचिका दाखिल की है जिसमें सुप्रीम कोर्ट के रिटार्ड जज की निगरानी में एक समिति गठित करने की मांग की गई है।
इस याचिका पर कल यानी शुक्रवार 10 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।। याचिकाकर्ता ने चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मामले की अर्जेंट लिस्टिंग की अपील की थी।
बता दें कि 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। रिपोर्ट में ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर शेयर मैनिपुलेशन जैसे आरोप लगाए गए थे। रिपोर्ट के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से देश की संसद से लेकर सड़क तक हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां इस मामले में केंद्र की मोदी सरकार को घेरने में लगी हुई है।




