img

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर उफनाती नहर में गिर गई। इस हादसे में कार में मौजूद 3 दिन के मासूम बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधमसिंहनगर जिलेके किच्छा के रहने वाले यह लाेग कार से कहीं जा रहे थे। सुबह तेज बारिश के बीचउनकी कार अनियंत्रित हाेकर सिंचाई नहर में गिर गई। नहर में गिरने के दाैरान कार उलटी हो गई और बहकर पुलिया के नीचे फंस गई। जिसके कारण कार के अंदर पानी घुस गया और लोग इसमें फंस गए। इससे कार में बैठे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर कार को नहर से बाहर निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ भी जुट गई।कार सवार एक बच्चे सहित चार लाेगाें की माैत हाे गई और तीन काेगंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के संबंध में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि अग्नि शमन कार्यालय के पास नहर में गिरी कार में कुल सात लोग सवार थे। जिसमें एक बच्चे सहित चार की मौत हो गई है। जबकि तीन लोगों का उपचार चल रहा है। पुलिस की जानकारी के अनुसार ये लोग उधमसिंह नगर किच्छा के रहने वाले थे।  (हि.स.)


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर