हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमने जो नकल विरोधी कानून लाया है उसकी कॉपी महाराष्ट्र सरकार ने मांगी है। गुजरात सरकार इसे लागू करने जा रही है और धीरे-धारे सभी प्रदेश इसे लागू करने वाले हैं, लेकिन विपक्ष को लगता है कि सरकार पर झूठे आरोप लगाकर सत्ता का रास्ता निकाल लेंगे।
समूह ग के लिए सरकार का फैसला
राम लीला मैदान में आयोजित आभार रैली में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2008 में समूह ग की परीक्षा में साक्षात्कार की व्यवस्था खत्म कर दी गई थी, लेकिन यह व्यवस्था पूरी तरह खत्म नहीं हुई थी। सरकार ने फैसला किया है कि समूह ग में साक्षात्कार व्यवस्था पूरी तरह खत्म होगी। जेई पदों के लिए भी साक्षात्कार की व्यवस्था नहीं होगी।
तकनीकी पदों पर लागू होगी यह व्यवस्था
यह व्यवस्था सभी तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर लागू होगी। इसके अलावा उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था होगी वहां पर न्यूनतम 40 प्रतिशत और अधिकतम 70 प्रतिशत थी अंक देने की व्यवस्था रहेगी इससे अधिक अंक देने पर संबंधित बोर्ड को उसका कारण भी बताना होगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष युवाओं को भड़काने का काम कर रहा है. विपक्ष की जमीन निकल चुकी है लोग उन्हें पहचान चुके हैं।
Read More: Uttarakhand Rain Alert : दून-बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, राज्य में मानसून सक्रिय




