वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां महिसागर नदी पर बना पुल टूट गया। पुल टूटने पर उस पर से गुजर रहे दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा कुल पांच गाड़ियां नदी में गिर गए।
हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 को स्थानीय लोगों ने बचाया। फायर ब्रिगेड की तीन टीमें रेस्क्यू के लिए भेजी गई हैं। 45 साल पुराना यह ब्रिज मध्य गुजरात को सौराष्ट्र को जोड़ता था।
पुल टूट जाने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड जैसे दक्षिण गुजरात के शहरों से सौराष्ट्र पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा। अब इसके लिए अहमदाबाद होते हुए लंबा रास्ता लेना पड़ेगा।
हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची। स्थानीय तैराकों की मदद से वाहन सवार लोगों की तलाश की गई। इस दौरान समीपवर्ती मुजपुर आदि गांवों के लोग पहुंच गए। बताया जा रहा है कि 1981 में इस ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था और 1985 में इसे आम जनता के लिए खोला गया था। कुछ साल से यह जर्जर हो गया था। (एजेंसी)
Read More: PM मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर कर सकते हैं बात




