img

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की  हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे जंगपुरा भगोल लेन में हुई।

पुलिस ने बताया कि हुमा के भाई आसिफ कुरैशी का अपने पड़ोस के दो लोगों से मेन गेट के सामने स्कूटर पार्क करने पर झगड़ा हुआ। विवाद के बाद आरोपियों ने आसिफ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

गंभीर हालत में आसिफ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आसिफ की पत्नी सायनाज कुरैशी और परिजन का आरोप है कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से हमला किया।


Read More: कांग्रेस ने PM मोदी का चाय बेचते AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया , भाजपा बोली- जनता माफ नहीं करेगी