img

पटना। बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की पटना में गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। अपार्टमेंट के गेट के ठीक सामने वारदात को अंजाम दिया गया है।

घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास की है। आनन-फानन में परिजन उन्हें पटना के मेडिवर्सल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गोपाल खेमका देर रात खुद गाड़ी ड्राइव करते हुए बांकीपुर क्लब से घर लौटे थे। वो जैसे ही अपार्टमेंट के पास पहुंचे, घात लगाए अपराधियों ने सिर में गोली मार दी। अपराधी स्कूटी से आए थे।

सूत्रों की माने तो अपराधी बाइक से रेकी करते हुए कटारुका निवास आए थे। वो गोपाल खेमका की गाड़ी के पीछे-पीछे ही चल रहे थे।

हत्या की खबर लगते ही खेमका के घर के बाहर भीड़ जुट गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी परिवार से मिलने पहुंचे हैं।

राजदा नेता मृत्युंजय तिवारी ने व्यवसायी गोपाल खेमका हत्या पर कहा कि राजधानी पटना में पुलिस मुख्यालय की नांक के नींचे इस तरह एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या हो जाती है। लगातार तेजस्वी यादव क्राइम बुलेटिन जारी कर सरकार को आइना दिखा रहे हैं, सवाल पूछ रहे हैं. बिहार में अराजक स्थिति हो चुकी है। इस सरकार की विदाई से ही बिहार की भलाई होगी।ये कौन सा राज ? इसे राक्षस राज, महाजंगल राज, अपराधी राज नहीं कहा जाएगा तो और क्या कहा जाएगा?

वहीं पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया है की सूचना प्राप्त हुई थी, गांधी मैदान थाना क्षेत्र के बनारस होटल के सामने एक अपार्टमेंट के बाहर मशहूर बिजनेसमैन को अपराधियों ने गोली मार दी है। पुलिस जब स्पॉट पर पहुंची है तो वहां खोखा और गोली बरामद की गई है। एफएसएल की टीम भी जांच में जुटी है।

पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस पूरे मामले पर टाउन डीएसपी-2 प्रकाश ने बताया, “हम मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जितने भी संभावित सबूत हैं, उन्हें इकट्ठा किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है, लेकिन जांच लगातार जारी है। (एजेंसी)
 

 


Read More: PM मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर कर सकते हैं बात