पटना । बिहार के पटना जिले की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर पर हुए उपचुनाव के मतों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। दूसरे चरण की मतगणना के बाद जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीरज सिन्हा से 1161 मतों से आगे हैं। राजद की रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं।
बता दें कि बांकीपुर सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। वे इस सीट से लगातार 5 चुनाव जीते हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, दूसरे चरण की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को कुल 3795 मत मिले, जबकि भाजपा के नीरज सिन्हा को 2634 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं राजद की रेखा गुप्ता को 664 मत मिले हैं।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को वोट डाले गए थे । उपचुनाव में 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। (हि.स.)
Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई




