पटना। मोकामा में दुलारचंद की हत्या के मामले में पटना पुलिस ने शनिवार देर रात जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार और बाहुबली अनंत सिंह को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। रात में करीब 150 पुलिस वालों के साथ टीम अनंत सिंह के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना में कारगिल चौक स्थित घर पहुंची थी। फिलहाल उन्हें एसएसपी कार्यालय परिसर स्थित रंगदारी सेल में रखा गया है।
गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह के फेसबुक पर पोस्ट किया गया है कि,'सत्यमेव जयते !! मुझे मोकामा की जनता पर पूर्ण भरोसा है। इसलिए चुनाव अब मोकामा की जनता लड़ेगी।'
गिरफ्तारी के दौरान अनंत सिंह के पीछे 6 गाड़ियां चल रही थीं। अनंत सिंह सुबह से अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान भी वे सफेद पैंट और शर्ट में चश्मे के साथ ही नजर आए। बता दें कि 30 अक्टूबर को जनसुराज के कैंडिडेट के प्रचार के दौरान दुलारचंद (76) की हत्या हुई थी।
Read More: दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ी कार्रवाई ,आतंकी उमर का घर सुरक्षाबलों ने IED से उड़ाया




