नालंदा। बिहार में नालंदा के मघड़ा में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के माता शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ से 8 महिलाओं की मौत हो गई है। 6 से ज्यादा लोग घायल हैं।
चैत्र महीने का आज आखिरी मंगलवार है, इसलिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। प्रशासन ने हादसे के बाद मंदिर और मेला को बंद करवा दिया है।
8 मृतकों में से 2 की पहचान हो पाई है। इनमें नालंदा निवासी रीता देवी (50) और रेखा देवी (45) हैं। घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है।
हादसे के बाद पटना कमिश्नर को बिहारशरीफ भेजा गया है। सीएम ने मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चैत्र महीने का आज अंतिम मंगलवार है। यहां मेला लगा था। लोगों की भीड़ ज्यादा हो गई। लोग जल्दी-जल्दी दर्शन करने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में थे। कोई लाइन में लगकर पूजा नहीं करना चाह रहा था। इसी में भगदड़ मच गई।
मंदिर का गर्भ गृह बहुत छोटा है। मंदिर गई महिला ने बताया कि भीड़ इतनी थी कि लोग एक-दूसरे पर चढ़ रहे थे। इसह बीच अचानक भगदड़ मच गई और हादसा हो गया।
Read More: बिहार: नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ , 8 महिलाओं की मौत , सरकार ने दिया जांच का आदेश




