मुंबई। बिग बॉस (Bigg Boss) का 19वां सीजन अपने अंतिम पड़ाव यानी फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इस बीच शो को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मिड-वीक एविक्शन में मालती चाहर चौधरी को घर से बाहर होना पड़ा।
उन्हें सबसे कम वोट मिले, जिसकी वजह से उनका बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया। मालती चाहर वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर घर में आई थीं, लेकिन उनके व्यक्तित्व और गेम की वजह से उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।
मालती मशहूर क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं। शो में मालती ने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उनका गेम, उनकी सादगी और कभी-कभी उनका गुस्सा दर्शकों को पसंद आ रहा था। लोग उम्मीद कर रहे थे कि वो टॉप-3 या टॉप-4 में जरूर दिखेंगी। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।
Read More: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की सुनामी, 3 दिन में ही कमा डाले 100 करोड़ रुपये




