नई दिल्ली। निक्की यादव हत्या मामले में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक निक्की और साहिल ने साल 2020 में ही शादी कर ली थी और दोनों की यह शादी नोएडा के कार्य समाज मंदिर में हुई थी अवनी की और साहिल के शादी की तस्वीरें सामने आ गई है।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक निक्की और साहिल ने साल 2020 में शादी कर ली थी। दोनों की शादी नोएडा के आर्य समाज मंदिर में हुई थी। ग्रेटर नोएडा के डेल्टा वन स्थित आर्य समाज मंदिर में साहिल और निक्की ने शादी की थी। वह दोनों ने अक्टूबर 2020 में सात फेरे लिए थे साहिल द्वारा पुलिस पूछताछ में शादी की बात कबूल ने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने मंदिर के पुजारी से भी पूछताछ की थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी साहिल गहलोत से पुलिस हिरासत के दौरान लंबी पूछताछ की गई और खुलासा किया कि निक्की उसे किसी और से शादी करने के लिए मना कर रही थी, क्योंकि वे पहले ही 2020 में शादी कर चुके थे। अधिकारी ने कहा कि वह उससे उसके परिवार द्वारा 10 फरवरी को तय की गई दूसरी लड़की से शादी न करने की गुहार लगा रही थी।
साहिल ने अपने पिता, दो चचेरे भाइयों और दो दोस्तों के साथ साजिश रचकर निक्की को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई। अधिकारी ने कहा कि साहिल ने योजना को अंजाम दिया और उसकी हत्या कर दी और उसी दिन अन्य सह-आरोपी व्यक्तियों को इसके बारे में सूचित किया और फिर वे सभी शादी समारोह में गए।
अधिकारी ने कहा कि सभी पांच सह-आरोपियों से गहन पूछताछ की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि साहिल वहां दो-तीन घंटे रुका और बाद में दोनों निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन चले गए। लेकिन जब उन्हें गोवा का टिकट नहीं मिला, तो उन्होंने हिमाचल प्रदेश जाने का फैसला किया और आईएसबीटी, कश्मीरी गेट पहुंचे। जब दोनों आईएसबीटी पहुंचे तो उनके बीच कहासुनी हो गई। फिर उसने कार के अंदर अपने मोबाइल फोन डेटा केबल से निक्की का गला घोंट दिया, शायद 10 फरवरी को सुबह करीब 8 बजे, उसके शव को छिपाने के लिए अपने ढाबे पर चला गया और फिर 10 फरवरी को दूसरी लड़की से शादी कर ली।




