img

मुंबई। बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म केसरी: चैप्टर-2 आज यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जलियांवाला बाग नरसंहार की पृष्ठभूमि पर बनीं इस फिल्म से अक्षय और उनके फैन्स को खासी उम्मीद है। हालांकि फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जिससे अक्षय कुमार और उनके फैन्स को बड़ा झटका लग सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘केसरी: चैप्टर-2’ की रिलीज के कुछ ही घंटों बाद फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म टेलीग्राम, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स और मूवीरुल्ज जैसी पायरेसी वेबसाइट्स पर में उपलब्ध हो गई है। 

इन प्लेटफॉर्म्स से लोग फिल्म को मुफ्त में डाउनलोड कर रहे हैं, जिससे सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या पर असर पड़ने की आशंका है। इस लीक का सीधा असर फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर पड़ सकता है, जो मेकर्स के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

यह फिल्म मशहूर वकील सी. शंकरन नायर की जीवनी पर आधारित है, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद जनरल डायर की भूमिका को बेनकाब करने के लिए ब्रिटिश हुकूमत से दो-दो हाथ करते हैं। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है, जबकि इसके निर्माता करण जौहर हैं। इसमें अक्षय कुमार एक जुझारू वरिष्ठ वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में कोर्ट रूम ड्रामा बेहद दमदार तरीके से पेश किया गया है, जो दर्शकों को बांधे रखता है।


Read More: श्रेया कालरा बनीं 'लॉकअप 2' की विजेता, राम कपूर और शिल्पा शिदें जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पछाड़ा