मुंबई। नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में भोजपुरी सिंगर अभिषेक उर्फ बाबुल बिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहारी पर लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन शेयर करने का भी आरोप है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता और उसके परिजनों से पूछताछ की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना दो साल पहले की है। आरोप है कि बाबुल बिहारी 13 साल की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर राजीव नगर के एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने उस लड़की के कुछ आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए थे। उसके बाद पीड़िता का बाबुल बिहारी से संपर्क टूट गया। उसके परिवार को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
बाबुल बिहारी ने दो साल बाद उस लड़की की आपत्तिजनक फोटो शेयर की थीं। उसके बाद जब पीड़ित लड़की के परिजनों ने उससे इस बारे में पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। उसके बाद पीड़ित लड़की के परिजन पहुंचे थाने पहुंचे और बाबुल बिहारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के बाद पुलिस ने बाबुल बिहारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दरअसल, बाबुल बिहारी एक भोजपुरी गायक हैं। उनका असली नाम अभिषेक है। बिहार के रहने वाले बाबुल बिहारी का एक यूट्यूब चैनल भी है। अपने इंस्टाग्राम बायो में वह अपने को एक गायक और अभिनेता बताता है।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




