धर्म डेस्क। Bhai Dooj 2025: भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज (Bhai Dooj ) का त्योहार आज यानी गुरुवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह खास दिन यमराज और उनकी बहन यमुना के बीच के अनमोल रिश्ते को याद करने का अवसर होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर, कलावा बांधकर और मिठाई खिलाकर उनके सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। आइए, जानें उन खास उपायों के बारे में, जो भाई दूज के दिन भाई-बहन के प्रेम और सौभाग्य को बढ़ाते हैं।
दान
भाई दूज के पावन दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों में अन्न, धन, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं दान करना शुभ फल देता है। माना जाता है कि इस दिन किया गया दान भाई के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आता है। इससे भाई की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उसका जीवन खुशहाल बनता है।
यमुना नदी में स्नान
भाई की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए एक महत्वपूर्ण उपाय है भाई को यमुना नदी में स्नान करवाना। पुराणों और धार्मिक ग्रंथों में यह बताया गया है कि यमुना स्नान से व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है, साथ ही उसे लंबी आयु का आशीर्वाद भी मिलता है। यदि यमुना नदी के पानी से स्नान संभव न हो, तो उसके जल से स्नान करना भी फलदायक माना जाता है। इस परंपरा का पालन करने से भाई की सेहत अच्छी रहती है और वह जीवन में निरोगी और मजबूत रहता है।
रिश्ते में बढ़ेगी मिठास
भाई दूज के दिन भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए एक विशेष विधि होती है। बहनें भाई के हाथ में कलावा बांधती हैं और माथे पर तिलक करती हैं। इसके साथ ही भाई की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। यह परंपरा न केवल प्रेम को बढ़ावा देती है, बल्कि रिश्ते में गहरा सामंजस्य और विश्वास भी लाती है। इस दिन किए गए ये उपाय भाई-बहन के बंधन को और मजबूत बनाते हैं और उनके बीच का प्रेम सदा के लिए कायम रहता है।
Read More: अमरूद है पोषक तत्वों का पावरहाउस , इसे खाने से पेट लेकर दिल तक सब रहेगा दुरुस्त




