हेल्थ डेस्क। Benefits of Sattu: गर्मी के मौसम में सत्तू (Sattu) किसी वरदान से कम नहीं है। यह न सिर्फ हमारे को न सिर्फ हाइड्रेट रखता है बल्कि ये काफी पौष्टिक होता है। सत्तू यह शरीर को ठंडक, ऊर्जा और पोषक तत्व प्रदान करता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं। आइए जानते हैं सत्तू के फायदे….
सत्तू के सेवन के लाभ
-सत्तू शरीर को ठंडा रखने का काम करता ही है। साथ ही इसका सेवन करने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है और यह शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है। इसके अलावा, सत्तू के सेवन को वजन घटाने में भी कारगर माना जाता है।
-सत्तू का सेवन शरबत, लड्डू, पराठा और चपाती के रूप में किया जा सकता है। इसका शरबत गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए एक बेहतरीन पेय माना जाता है, जो शरीर को गर्मी से बचाता है और तापमान भी ठंडा करने का काम करता है।
-सत्तू में अघुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो आंतों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह कब्ज, एसिडिटी और भारी या चिकने भोजन से होने वाली समस्याओं से राहत दिलाता है।
-सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत अच्छा है। यह खून में शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखता है और ब्लड प्रेशर को भी संतुलित करता है। इसमें मौजूद उच्च फाइबर कोलेस्ट्रॉल की समस्या वाले लोगों के लिए फायदेमंद है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: स्तनपान को बढ़ावा: UP के सभी सिक न्यू बार्न केयर यूनिट में खुलेंगी लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट




