हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Fennel: आयुर्वेद में सौंफ (Fennel) को एक महत्वपूर्ण औषधि के रूप में माना गया है। इसमें ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। मसाले में तड़के के लिए इस्तेमाल होने वाले सौंफ के फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
सौंफ खाने के फायदे
1- लंबे वक्त से सौंफ(Fennel) का इस्तेमाल खाना पचाने के लिए किया जाता रहा है। सौंफ ब्लोटिंग, गैस, अपच जैसी समस्याओं को दूर करती है और पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में भी काफी मदद करती है।
2- सौंफ(Fennel) के सेवन से ब्लड प्रेशर (blood pressure) कम होने में असर दिखता है. सौंफ में पौटेशियम की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर के एसिड-बेस बैलेंस को बनाए रखती है और रक्त धमनियों को डाइलेट करती है. इससे ब्लड प्रेशर तो कम होता ही है साथ ही दिल की सेहत भी दुरुस्त रहती है.
3- डायबिटीज (Diabetes) मैनेज करने में भी सौंफ (Fennel) फायदेमंद है. इसे ब्लड शुगर रेग्यूलेट होती है जिससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता. सौंफ के दाने विटामिन सी से भरपूर होते हैं, इनमें बीटा-कैरोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एसेंशियल खनिज होते हैं जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर करते हैं और ब्लड ग्लूकोज लेवल्स को कंट्रोल में रखने में मददगार हैं.
4- सौंफ (Fennel) में फाइबर, पोटेशियम और ऐसे कई न्यूट्रिएंट पाए जाते हैं जो आपको दिल से जुड़ी बीमारियों से बचा सकते हैं और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। इसमें शामिल फाइबर, कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है, वहीं पोटेशियम ब्लड प्रेशर को काबू में रखता है।
5- सौंफ (Fennel) को पोषक तत्वों का भी शानदार खजाना कहा जाता है। यह विटामिन सी, पोटेशियम और डाइटरी फाइबर से भरपूर होती है। ऐसे में, चाहे बच्चे हों या बड़े सौंफ खाना हर किसी के लिए बेहद फायदेमंद है।
6- मासिक धर्म यानी पीरियड्स से जुड़े दर्द और अन्य समस्याओं में राहत पाने के लिए सौंफ (Fennel) का सेवन लंबे समय से किया जा रहा है। सौंफ की चाय या इसका पानी पीने से पेट में ऐंठन, कमरदर्द और पीरियड के दर्द से राहत पाई जा सकती है।
(नोट- यह खबर पाठकों को सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: फरवरी से UP में टीबी के मरीजों का खोज-खोज कर होगा इलाज, 100 दिन चलेगा अभियान




