
हेल्थ/लाइफस्टाइल। Benefit Of Figs: अंजीर (Figs) एक बेहद ही पौष्टिक फल है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। . अगर आप हर दिन एक अंजीर खाने की आदत डाल लें, तो कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं और शरीर को जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे…
अंजीर खाने के फायदे
1-अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से भीगे हुए अंजीर खाने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है और हड्डियों की डेंसिटी बढ़ती है।
2-अंजीर में मौजूद फाइबर शरीर को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे भूख कम लगती है। इसके अलावा, इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो बढ़ते वजन को कंट्रोल में मददगार साबित होती है। रोजाना दो भीगे हुए अंजीर खाने से आपका मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है।
3-अंजीर में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह सोडियम के प्रभाव को कम करके हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद मैग्नीशियम भी दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
4-अंजीर में नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। रोजाना दो भीगे हुए अंजीर खाने से थकान और कमजोरी दूर होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है। यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो फिजिकली ज्यादा एक्टिव हैं।
5-अंजीर में मौजूद फाइबर और पोटैशियम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इन्हें सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए और डॉक्टर से सलाह भी लेनी चाहिए।
6-अंजीर आयरन का एक अच्छा सोर्स है, जो खून की कमी यानी एनीमिया को दूर करने में मदद करता है। रोजाना दो भीगे हुए अंजीर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है और एनर्जी लेवल में सुधार होता है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: अस्थमा के मरीजों की जान पर भारी पड़ सकता है बारिश का मौसम, ये सावधानियां बरतें