भोपाल। मध्य प्रदेश में बैंकों का दो दिन का हड़ताल कैंसिल कर दिया गया है। 30 और 31 जनवरी को बैंक में आप अपना काम करा सकते हैं। इस दिन बैंक खुला रहेगा। फाइव डे वीक समेत अन्य मुद्दों पर केंद्र स्तर पर चर्चा करने के बाद हड़ताल कैंसिल की गई है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनरतले यह हड़ताल प्रस्तावित थी। इसके चलते पिछले दिनों प्रदर्शन भी हो चुके हैं। यूनियंस के को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया कि मुंबई में उप मुख्य श्रमायुक्त श्रम मंत्रालय भारत सरकार मुंबई के कार्यालय में उप मुख्य श्रमायुक्त की उपस्थिति में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों एवं भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के अधिकारियों के बीच 30 और 31 जनवरी की बैंक हड़ताल के मुद्दों के ऊपर चर्चा हुई।
इस सुलह वार्ता में भारतीय बैंक संघ (बैंक प्रबंधन ) की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं आश्वासन मिलने के उपरांत फिलहाल प्रस्तावित अखिल भारतीय बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। इन दिनों बैंकों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज चालू रहेगा।
सरकारी छुट्टी के चलते शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। यदि 30 और 31 जनवरी को हड़ताल होती तो बैंक लगातार चार दिन बंद रहते। इससे ग्राहकों के कई काम अटक सकते थे। प्रदेश में 7 हजार बैंक ब्रांच के 25 हजार बैंककर्मी हैं। वहीं, राजधानी में 300 ब्रांच के पांच हजार बैंककर्मी भी हड़ताल पर जाने की तैयारी कर चुके थे।
बैंककर्मियों ने सप्ताह में 5 दिन की बैंकिंग सेवा लागू करने की मांग की है। वहीँ, पिछले सेवानिवृत्त बैंककर्मियों की पेंशन अपडेशन करें और अवशिष्ट मुद्दों का निराकरण करने समेत बेहतर ग्राहक सेवा के लिए सभी संवर्गों में समुचित भर्ती का, नई पेंशन योजना रद्द करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करें। वेतन पुनरीक्षण के मांग पत्र पर वार्ता शीघ्र शुरू करने की मांग की गई है।
Read More: मध्य प्रदेश की धार भोजशाला मंदिर करार, हाई कोर्ट ने हिंदू पक्ष की मांग पर लगाई मुहर




