
हेल्थ डेस्क। Banana benefits: केले (Banana ) में कई पोषक तत्व होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। रोजाना केला खाने से कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। केले में भारी मात्रा में विटामिन बी-6, विटामिन सी, पोटेशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर को फिट और चुस्त और हेल्दी रखने में मदद करते है। आइए जानते हैं इसके अन्य लाभ
केला खाने के फायदे
1-केला एक लो कैलोरी और हाई न्यूट्रिशन वाला फल है। यह पोटेशियम और फाइबर से भरपूर होता है। अगर किसी को बहुत थकान रहती है या ब्लड प्रेशर लो रहता है तो केला फायदेमंद साबित होगा। अगर मांसपेशियों में कमजोरी महसूस हो रही है तो रोज एक केला खाना चाहिए।
2-केले में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों को स्वस्थ रखता है। केले में पेक्टिन भी होता है, जो पाचन क्रिया को सुधारने में मददगार होता है।
3-केले में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, केले में मौजूद पोटैशियम हड्डियों की डेंसिटी को बनाए रखने में सहायक होता है, जो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव करता है।
4-केले में विटामिन-सी और विटामिन-बी6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह शरीर को इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
5-केले में मौजूद विटामिन बी6 ब्रेन को हेल्दी रखने में सहायक होता है. यह मेमोरी पावर को बेहतर बनाता है और ब्रेन फंक्शन को बढ़ाता है.
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद इसका सेवन करें।)
Read More: संस्थागत प्रसव व स्तनपान, समय से पहले होने वाले बच्चों को देगा जीवनदान