img

मुंबई । महाराष्ट्र के २९ नगर निगमों में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नंबर वन पार्टी बन कर उभरी है। इन नगर निगमों कुल 2869 पार्षदों में अकेले भाजपा के 1441 पार्षद चुनाव जीतने में सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने विजयी भाजपा पार्षदों का अभिनंदन किया है।

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में शुक्रवार को मतगणना के बाद राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी विजई पार्षदों के आंकड़ों के अनुसार भाजपा के अकेले 1441 पार्षद चुने गए हैं। इसी तरह शिंदे समूह की शिवसेना के 408 पार्षद चुने गए हैं और शिवसेना शिंदे समूह दूसरी बड़ी पार्टी बन गई है। जबकि कांग्रेस के 317 पार्षद चुने गए हैं और कांग्रेस राज्य में तीसरी पार्टी बन गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) के 164 पार्षद और उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के 154 पार्षद, एमआईएम के 125 पार्षद, राकांपा एसपी के 36 पार्षद , मनसे के 13 पार्षद और 221 निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं।

राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भाजपा अपने बल पर 13 नगर निगमों में महापौर बनाने जा रही है। जबकि करीब १२ नगर निगमों में भाजपा सत्ता में सहभागी रहने वाली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने भाजपा के सभी नगरसेवकों को जीत की शुभकामना दी है। रविंद्र चव्हाण ने आज कहा कि नगर निगम चुनावों में इतनी बड़ी जीत स्वच्छ प्रशासन और विकास के नाम पर मिली है। इसलिए भाजपा के टिकट पर विजयी पार्षद विकास और स्वच्छ प्रशासन को प्रधानता देंगे। (हि.स.)
 


Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास