img

बेंगलुरु। कर्नाटक से सांसद अनंत कुमार हेगड़े पर विवादित बयान देना भारी पड़ गया। भाजपा ने अपने इस बयानवीर सांसद का टिकट काट दिया है। 

बता दें कि हेगड़े ने 10 मार्च को कहा था कि अगर NDA को 400 सीटें मिलती हैं तो संविधान को बदल दिया जाएगा। इसके बाद पार्टी ने उनके बयान से किनारा कर लिया था।

अनंत हेगड़े ने उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट से छह बार जीत हासिल की। इसके अलावा वो छह बार विधायक और कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

अनंत हेगड़े के विवादित बयान...

1-संविधान में संशोधन करना होगा, क्योंकि कांग्रेस के लोगों ने कुछ अनावश्यक बदलाव करके इसे मौलिक रूप से बदल दिया है। खासकर हिंदू समुदाय से जुड़े कानून। अगर यह सब बदलना है तो यह दो-तिहाई बहुमत के बिना नहीं किया जा सकता है। अगर NDA को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी तो यह बदलाव किया जा सकता है।

2- हम BJP और संघ परिवार के सदस्य हैं। अगर हम यहां रहेंगे तो दुनिया में शांति होगी। अगर हम नहीं हैं, तो विश्व शांति भी नहीं है। मैंने पहले बताया था कि जब तक इस्लाम रहेगा, विश्व शांति नहीं होगी। उसके बाद उन्होंने मेरे खिलाफ मामला दायर किया। मैं इन सब से नहीं डरता।

3- जैसे बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया गया था वैसे ही चिन्नदा पल्ली मस्जिद को ध्वस्त कर दिया जाएगा। मीडिया इसे धमकी के रूप में लिख सकता है, लेकिन हमें इसकी परवाह नहीं है। हम ये करेंगे. ये हेगड़े का फैसला नहीं है बल्कि हिंदू समाज का फैसला है।


Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास