चंडीगढ़। Haryana political crisis: हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी(जजपा) का गठबंधन टूट गया है। हालांकि इअभी इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट समेत इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, खट्टर आज दोपहर 1:30 बजे फिर से हरियाणा के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।
गठबंधन टूटने की वजह सीट शेयरिंग है। बताया जा रहा है कि जजपा हरियाणा में 1 से 2 लोकसभा सीटें मांग रही थी, जबकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है। हालात को देखते हुए भाजपा ने पर्यवेक्षक के तौर पर अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ को चंडीगढ़ भेजा है।
हरियाणा में जजपा से गठबंधन टूटा लेकिन बहुमत भाजपा के ही पास है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें से भाजपा के पास खुद के 41 विधायक, 6 निर्दलीय और एक हलोपा विधायक का समर्थन है यानी भाजपा के पास 48 विधायक हैं। बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए।
Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास




