img

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम  के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक चेतन शर्मा ने BCCI सचिव जय शाह को अपना इस्तीफा भेजा, जिसे शाह ने स्वीकार कर लिया है। शर्मा तीन महीने में दूसरी बार हटाए गए हैं। इससे पहले वे ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में करारी हार के बाद हटाए गए थे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा एक टीवी चैनल के स्टिंग में यह कहते नजर आए थे कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी फिट रहने के लिए इंजेक्शन लेते हैं और 80% फिट होने पर भी 100% फिट हो जाते हैं। शर्मा ने आगे कहा था - 'नकली फिटनेस के लिए इंजेक्शन लेने वाले इन सभी खिलाड़ियों के पास क्रिकेट के बाहर अपने डॉक्टर हैं, जो उन्हें शॉट्स मुहैया कराते हैं, ताकि उन्हें महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह से फिट माना जा सके।'


Read More: उन्नाव में आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, बिहार के दरोगा समेत पांच की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल