img

मुंबई। अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'रेड-2' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने थिएटर्स में अपने 14 दिन पूरे कर लिए हैं। 'रेड-2' ने पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब 150 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'रेड-2' ने अपने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 133.45 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। 48 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने ग्लोबली 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

'रेड-2' का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है, जबकि भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में वाणी कपूर अजय देवगन की पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं, वहीं रितेश देशमुख ने दादा भाई की अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल जैसे दमदार कलाकारों ने भी फिल्म में अपनी अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित किया है। 


Read More: श्रेया कालरा बनीं 'लॉकअप 2' की विजेता, राम कपूर और शिल्पा शिदें जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पछाड़ा