img

लखनऊ। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को यूपीएसटीफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। झांसी में हुई मुठभेड़ में हत्याकांड में शामिल एक और शूटर मोहम्मद गुलाम भी मारा गया है।

दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था। पुलिस के मुताबिक, इनके पास विदेशी हथियार भी मिले हैं। 24 फरवरी को उमेश पाल के मर्डर के बाद ही ये फरार थे। STF लगातार इन्हें ट्रेस कर रही थी और झांसी में इनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने इन्हें मार गिराया।

उमेश पाल की मां बोलीं- योगीजी को धन्यवाद

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउटंर पर उमेश पाल की मां ने कहा कि- मेरे बेटे को सरेआम गोली मार दी। आज की कार्रवाई से हम लोगों को थोड़ी सी शांति मिली है। मेरे बेटे के हत्यारे मारे गए। ये जो 2 एनकाउंटर हुए हैं, उन्हें पाप की सजा मिली। देर है अंधेर नहीं है। योगीजी को धन्यवाद।

(नोट- यह खबर अपडेट की जाएगी)

 


Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई