img

मुंबई। 'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से पूरी एंटरटेनमेंट इंड्रस्ट्री सदमे में है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है 42 साल की उम्र में शेफाली दुनिया को छोडकर चली गई। पहले कार्डिएक अरेस्ट को उनकी मौत की वजह माना जा रहा था, लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नई जानकारी सामने आई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, शेफाली का निधन रक्तचाप में अचानक आई भारी गिरावट के कारण हुआ। शेफाली जरीवाला बीते कई वर्षों से एंटी-एजिंग दवाओं और इंजेक्शनों का इस्तेमाल कर रही थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 27 जून को उनके घर में एक धार्मिक पूजा का आयोजन हुआ था, जिसकी वजह से उन्होंने पूरे दिन व्रत रखा था। इसी दिन दोपहर में शेफाली ने कथित तौर पर एंटी-एजिंग इंजेक्शन भी लिया। पुलिस अधिकारियों को शक है कि खाली पेट इंजेक्शन लेने के चलते ही उनका रक्तचाप अचानक गिर गया, जिससे कार्डियक अरेस्ट हुआ। बताया जा रहा है कि शेफाली पिछले 8 साल से इस तरह की दवाएं और इंजेक्शन ले रही थीं।

शेफाली जरीवाला के निधन के मामले में पुलिस ने अब तक करीब 10 लोगों से पूछताछ की है। इनमें उनके पति पराग त्यागी, माता-पिता और घरेलू स्टाफ के सदस्य शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 जून की रात शेफाली को डिनर के दौरान अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। स्थिति बिगड़ती देख उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। (एजेंसी)


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म