img

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत की सूचना की आज अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के जारी होते ही राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में आज से आदर्श चुनाव आदर्श संहिता मत परिणाम घोषित होने तक लागू रहेगी। राज्य निर्वाचन आयोग की जारी अधिसूचना के अनुसार 25 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 19 जुलाई को सभी ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार चुनाव दो चरणों में पूरे किए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने देहरादून में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि इस बार मतदान के लिए दो चरण तय किए गए हैं।

प्रथम चरण

25 से 28 जून तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 29 जून से 1 जुलाई कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की वापसी, 4 जुलाई को नाम वापसी, 3 जुलाई को निर्वाचन प्रतीक चिन्हों का आवंटन, 10 जुलाई को मतदान व 19 जुलाई को मतगणना व परिणामों की घोषणा की जाएगी।

द्वितीय चरण

25 से 28 जून तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 29 जून से 1 जुलाई कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की वापसी, 2 जुलाई को नाम वापसी, 8 जुलाई को निर्वाचन प्रतीक चिन्हों का आवंटन, 15 जुलाई को मतदान व 19 जुलाई को मतगणना व परिणामों की घोषणा की जाएगी।

पंचायतों के 66,418 पदों पर होंगे चुनाव

प्रदेश में कुल 66,418 पदों के लिए चार पदों पर चुनाव होंगे और सभी पदो ंके लिए बैलेट पेपर का रंग भी अलग-अलग होगा। सदस्य ग्राम पंचायत के कुल 55, 587 पदों पर पद चुनाव होगा और बैलेट पेपर का रंग सफेद होगा। प्रधान ग्राम पंचायत के कुल 7,499 पदों पर पद चुनाव होगा और बैलेट पेपर का रंग हरा होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 2,974 पदों पर पद चुनाव होगा और बैलेट पेपर का रंग नीला होगा जबकि जिला पंचायत सदस्य के कुल 358 पदों पर पद चुनाव होगा और बैलेट पेपर का रंग गुलाबी होगा।

 


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर