img

देहरादून। उत्तराखंड की भर्ती परीक्षाओं हुई धांधली के विरोध में आज युवा सड़क पर उतर आए। आक्रोशित युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  युवाओं ने कहा कि नकलरोधी कानून आने के बाद ही कोई भी भर्ती परीक्षा कराई जाए। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था।

राजधानी देहरादून में गुरुवार को भी गांधी पार्क के सामने विरोध करने युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते यहां जाम लगाया गया है। घंटा घर से राजपुर रोड की तरफ ट्रैफिक जाम हो गया। उन्होंने मांग उठाई कि पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। साथ ही जब तक नकलरोधी कानून नहीं बन जाता, तब तक कोई भी भर्ती परीक्षा न कराई जाए।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह ने बताया कि लोक सेवा चयन आयोग और अधीनस्त सेवा चयन आयोग की ओर से करवाई गई सभी परीक्षाओं में जमकर धांधली हुई है। धांधली की वजह से तमाम परीक्षाएं निरस्त हुई हैं।


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर