img

नई दिल्ली/लखनऊ। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। इस बीच केंद्र सरकार ने देश के 244 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। इसमें हमले के दौरान नागरिकों को खुद को कैसे बचाएंगे इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी।

यह इसलिए किया जा रहा है ताकि युद्ध की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बता दे कि देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी। तब भारत और पाकिस्‍तान के बीच युद्ध हुआ था।

कल होने वाल ड्रिल को लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करेगा. मॉक ड्रिल कितने बजे होगा, इसको लेकर ज़िला स्तर पर तीन कैटेगरी बनाई गई है. समय से लेकर स्थान जैसे फ़ैसले ज़िला स्तर पर किए जाएंगे.


Read More: बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान हुई हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, कैमरों के डेटा सुरक्षा के लिए जारी किए नए निर्देश