मुंबई। लगातार फ्लाप फिल्मों की मार झेल रहे बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को एक बार फिर झटका लगा है। उनकी नई फिल्म सेल्फी को बेहद खराब शुरुआत मिली है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो मॉर्निंग शो की ऑक्यूपेंसी 6% रही है, सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिनमें थिएटर पूरी तरह खाली दिख रहे हैं।
ट्रेड एक्सपर्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म सेल्फी ने PVR, INOX, सिनेपॉलिस को मिलाकर 1.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 3 करोड़ रुपए रहा है। हालांकि, माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में सुधार आ सकता है।
पिछले 13 साल के करियर में सेल्फी अक्षय की लोएस्ट ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। बता दें कि इस फिल्म को 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 120 करोड़ के बजट में बनी सेल्फी के शुरुआती रुझान इस तरफ इशारा कर रहे हैं कि फिल्म फ्लॉप हो सकती है।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




