लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने 3 बागी विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसमें अयोध्या की गोसाईगंज सीट से विधायक अभय सिंह, अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक राकेश सिंह और रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय शामिल हैं।
यह तीनों ही लंबे समय से सपा के खिलाफ काम कर रहे थे। पहले ये उम्मीद की जा रही थी कि सपा इन विधायकों के खिलाफ विधानसभा में सदस्यता खत्म करने की अपील करेगी। लेकिन सपा ने ऐसा नहीं किया। सपा के इस फैसले से फिलहाल इनकी विधायकी कायम रहेगी और सदन में इनकी स्थिति असंबद्ध विधायक के तौर पर होगी। यानी, किसी पार्टी से संबंध नहीं।
सपा ने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर कहा सांप्रदायिक, विभाजनकारी और पीडीए विरोधी विचारधारा का साथ देने के कारण, सपा जनहित में इन विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है। इनको हृदय परिवर्तन के लिए दी गई अनुग्रह अवधि समाप्त हो चुकी है।
बता दें कि साल 2023 में यूपी में राज्यसभा चुनाव में सपा के 7 विधायकों ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। इस घटना ने सपा को बड़ा झटका दिया था। इस वजह से सपा का तीसरा राज्यसभा उम्मीदवार हार गया था। जबकि भाजपा के सभी 8 राज्यसभा उम्मीदवार की जीत हुई थी।
क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह, मनोज पांडेय, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी, आशुतोष मौर्य और राकेश पांडेय शामिल थे। अभय सिंह और मनोज पांडेय ने बाद में भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली थी।
इस बगावत के बाद सपा नेतृत्व ने इन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी, और अब यह निष्कासन उसी दिशा में उठाया कदम है। हालांकि, अभी 4 विधायक और हैं, जिनके खिलाफ सपा ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इसमें सबसे अहम नाम पूजा पाल का है
Read More: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दोहरी नागरिकता मामले में चलेगा केस, एफआईआर दर्ज करने का आदेश




