img

टेक न्यूज। अगर आप भी एयरटेल (Airtel) यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी का एक खास प्लान है, जो सीधे 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। आइये जानते हैं इस प्लान की खूबियों के बारे में।

  • Airtel का यह प्लान 319 रुपये का है जो कि पूरे 30 दिनों तक चलता है। यानी अगर आपने महीने की 5 तारीख को रिचार्ज किया, तो अगला रिचार्ज अगले महीने की 5 को ही करना होगा। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो हर महीने की एक फिक्स डेट पर अपना बिल या खर्चा निपटाना चाहते हैं।
  • इस प्लान में आपको रोजाना 1.5 GB डेटा मिलता है। यानी दिन भर रील्स देखने, वीडियो कॉल करने या ऑफिस का काम करने के लिए यह डेटा काफी है। इसके साथ ही, देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा भी मिलती है।
  • एयरटेल ने इस प्लान को यूजर्स की असली जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया है। अक्सर स्टूडेंट्स, वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग या छोटे दुकानदार चाहते हैं कि उन्हें रोज अच्छा-खासा डेटा मिले और बार-बार बैलेंस चेक न करना पड़े। यह प्लान आपको वो ही 'फ्रीडम' देता है।


Read More: 16 साल से कम के बच्चे नहीं चला पाएंगे फेसबुक और इंस्टग्राम, सोशल मीडिया पर बैन