नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में टूट का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि महाराष्ट्र में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (UBT) में बगावत की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में सांसदों की मीटिंग बुलाई है।
हालांकि अभी तक किसी सांसद ने सार्वजनिक रूप से पार्टी छोड़ने की घोषणा नहीं की है। ऐसे में आने वाले दिनों में शिवसेना (यूबीटी) की राजनीति और महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरणों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
मीडिया रिपोर्टस के शिवसेना (UBT) ने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया है। जो सांसद बैठक में नहीं आएंगे, पार्टी उनके खिलाफ
अयोग्यता Disqualification की कार्रवाई कर सकती है।
वहीं पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि कुछ सांसदों को दल बदलने के लिए 15-15 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि इन सांसदों को बाद में चार्टर्ड विमानों के जरिए अलग-अलग स्थानों से ले जाया गया। हालांकि उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य सार्वजनिक नहीं किया।




