img

मुंबई। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। घटना सुबह 9 बजे की है। अनिल ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग आयशा मैनॉर की सातवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की। कारणों का पता अभी नहीं चला है। कहा जा रहा है कि अनिल अरोड़ा पिछले कुछ समय से बीमार थे।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है। मलाइका को जब पिता के निधन की खबर मिली तब वो पुणे में थीं। जानकारी मिलते ही वो तुरंत मुंबई पहुंच गईं। मलाइका के एक्स हस्बैंड अरबाज खान परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

अनिल पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। वो मर्चेंट नेवी में रह चुके थे। उनकी शादी जॉइस पॉलीकॉर्प से हुई थी। अनिल-जॉइस शादी के बाद दो बेटियों के पेरेंट्स बने थे जिनके नाम मलाइका और अमृता अरोड़ा हैं। शादी के कुछ साल बाद अनिल-जॉइस का तलाक हो गया था। तलाक के बाद बेटियों की कस्टडी जॉइस को दी गई थी।

 

 


Read More: 'कांतारा: चैप्टर 1' में दिखेगा ऋषभ शेट्टी का रौद्र और खूंखार रूप, एक्टर के जन्मदिन पर नया पोस्टर रिलीज