मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन एक्टर धर्मेंद्र की हेल्थ से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उनके परिवार ने फैसला किया है कि अब उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा।
उनके डिस्चार्ज होने के बाद परिवार ने आधिकारिक बयान में कहा कि धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनका आगे का इलाज घर पर जारी रहेगा। हम मीडिया और आम जनता से निवेदन करते हैं कि वे किसी भी तरह की अटकलें या अफवाहें न फैलाएं। कृपया धर्मेंद्र जी और हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सभी के प्रेम, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के प्रति आभारी हैं। धर्मेंद्र आप सभी से बहुत प्यार करते हैं, कृपया उनका सम्मान करें।"
बता दें कि धर्मेंद्र 10 नवंबर को तबीयत बिगड़ने के बाद से ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
इससे पहले 11 नवंबर की सुबह मीडिया में एक्टर की निधन की फर्जी खबर आई थी, जिसके बाद उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने नाराजगी जताई थी।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




