मुंबई। सोनी टीवी के क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ के होस्ट अनूप सोनी भी डीपफेक का शिकार हो गए हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह आईपीएल सट्टेबाजी को बढ़ावा देते हुए और लोगों से एक शख्स के टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का आग्रह करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, वायरल वीडियो में अनूप सोनी के शो ‘क्राइम पेट्रोल’ के कुछ क्लिप्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एडिट किया गया है. आईपीएल सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाली क्लिप में सोनी की एआई-क्लोन आवाज सुनी जा सकती है। हालांकि, अनूप सोनी ने इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताया है और लोगों से इसके प्रति सचेत रहने को कहा है।
अनूप सोनी ने कहा- ‘यह पूरी तरह से फर्जी है और हम सभी को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि चीजों को कैसे हेरफेर किया जा सकता है। उन्होंने मेरी आवाज़ और बोलने की शैली और कुछ क्लिप को दोहराने के लिए एआई का उपयोग किया। इसे ‘क्राइम पेट्रोल’ से संपादित किया गया है और इसका उपयोग टेलीग्राम पर मैच सट्टेबाजी को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। यह एक धोखाधड़ी चेतावनी है।
ये सितारे भी बन चुके हैं शिकार
अनूप सोनी से पहले कई और सितारों के डीपफेक वीडियो भी सामने आ चुके हैं. पिछले कुछ महीनों में आमिर खान, रणवीर सिंह, अल्लू अर्जुन, आशुतोष राणा, कैटरीना कैफ और रश्मिका मंदाना के फेक वीडियो वायरल हो चुके हैं।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




