img

नई दिल्ली। देश के किसान भाइयों को लिए अच्छी खबर । दूरदर्शन 26 मई को एक और उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। नौ साल की अपार सफलता के बाद डीडी किसान 26 मई को नए रंग-रूप और नए अंदाज में देश के किसानों के बीच आ रहा है। यह जानकारी आज केंद्र सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है। यह बदलाव देश के किसानों को सबसे बड़ा तोहफा होगा।

पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस युग में यह देश का पहला सरकारी टीवी चैनल बनने जा रहा है जहां एआई एंकर पर सभी की निगाहें रहेंगी। दूरदर्शन किसान दो एआई एंकर एआई कृष और एआई भूमि लॉन्च करने जा रहा है। दोनों न्यूज एंकर एक कंप्यूटर हैं, जो हूबहू इंसान की तरह ही हैं और इंसानों की तरह ही काम कर सकते/सकती हैं। यह एंकर बिना रुके या फिर बिना थके 24 घंटे और 365 दिन न्यूज पढ़ सकते हैं।

 

किसान दर्शक इन्हें कश्मीर से तमिलनाडु और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक देश के सभी राज्यों में देख पाएंगे। ये एआई एंकर देश-विदेश में हो रहे कृषि अनुसंधान, अनाज मंडियों में हो रही उठापटक या फिर मौसम की फेरबदल, हर आवश्यक जानकारी किसानों तक पहुंचाएंगे। इन एंकर की एक खास बात यह भी है कि ये देश-विदेश की पचास भाषाओं में बात कर सकते हैं।

 

 

 


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार