img

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का खौफ छाया हुआ है। एक बार फिर दो आदमखोर भेड़िए 5 साल के मासूम स्टार को घर से उठा ले गए। आसपास के लोगों ने देखा तो वह लाठी-डंडे लेकर भेड़िए के पीछे भागे। करीब 500 मीटर दूर खेत में मासूम खून से लथपथ मिला। उसकी दोनों हथेलियां और पंजे भेड़िए खा चुके थे।

परिवार रोते हुए बच्चे को अस्पताल ले गया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ लाते वक्त रास्ते में मासूम की मौत हो गई। पिछले 3 महीने में भेड़िया 8 बच्चों और 1 महिला यानी 9 लोगों को मार चुका है। 38 से ज्यादा लोगों को घायल कर चुका है।

खुद सीएम योगी भी बहराइच गए थे। उन्होंने भेड़िए को मारने के आदेश दिए थे। इसके बाद 4 भेड़ियों का एनकाउंटर किया गया। इसके बावजूद खूंखार भेड़ियों के आगे पूरा सिस्टम लाचार बनकर रह गया है।

10 दिन पहले भी भेड़िए पास के ही एक गांव से बच्ची को उठा ले गए थे, उसका अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।


Read More: लखनऊ एयरपोर्ट पर कोका कोला के फाइनेंस एग्जीक्यूटिव की मौत, फ्लाइट पकड़ने की जल्दबाजी में गिरे फिर नहीं उठे