img

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, बिहार समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है। बंगाल की चार सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया है। वहीं हिमाचल में एक सीट भाजपा औ दो सीटें कांग्रेस के खाते में गईं।  बिहार के रुपौली सीट पर  निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुआ।

उत्तराखंड की बदरीनाथ और मंगरौल सीट कांग्रेस के खाते में गई हैं। वहीं पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी ने एक तरफा जीत दर्ज की।  इसके अलावा मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा और तमिलनाडु की  विक्रवंडी सीट डीएमके के उम्मीदवार ने जीती।

 


Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई