img

जयपुर। राजस्थान के भिवाड़ी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक केमिकल फैक्ट्री में 7 लोग जिंदा जल गए। अब भी कई मजदूरों के फंसे होने की सूचना है। हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ।

पुलिस को गश्त के दौरान घटना का पता चला। तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। आग की लपटें देखकर कुछ मजदूर सुरक्षित बाहर निकल आए।

खुशखेड़ा फायर स्टेशन और भिवाड़ी रीको स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

मौके पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। भिवाड़ी एसपी और एडीएम भी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।

 


Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई