img

रुद्रप्रयाग/सोनप्रयाग। उत्तराखंड के सोनप्रयाग (मुनकटिया) भूस्खलन क्षेत्र के मलबे से आज सुबह एक और शव मिला है। इसी के साथ भूस्खलन की चपेट में आए मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सोनप्रयाग के पास बाधित मार्ग पैदल आवागमन के लिए तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।सरकार हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है।

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा के अनुसार,सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि सोनप्रयाग से लगभग एक किलोमीटर दूर गौरीकुण्ड की तरफ हाल ही में शुरू हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे कुछ यात्री मलबे में दब गए हैं। सूचना पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व डीडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि देररात तीन व्यक्ति घायलावस्था और एक अचेत अवस्था में मिला। चारों को चिकित्सकों नेमृत घोषित किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आज तड़के रेस्क्यू दोबारा शुरू किया गया। एक महिला अचेत अवस्था में मिली। डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरक्षा बलों की देखरेख में यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सोनप्रयाग की ओर भिजवाया जा रहा है।
 


Read More: Uttarakhand Rain Alert : दून-बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, राज्य में मानसून सक्रिय